75 किलोमीटर पदयात्रा करेगी कांग्रेस, बैठक कर परखी तैयारी
75 किलोमीटर पदयात्रा करेगी कांग्रेस, बैठक कर परखी तैयारी-निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की पहल-पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर...
कन्नौज संवाददाता Ü। कांग्रेसियों ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाते हुए 75 किलो मीटर की पदयात्रा निकालने की तैयारी की है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।
रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक की। जिसमे कांग्रेसियों ने इस बार होने वाले निकाय चुनाव को जितने की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेसियों ने बताया कि वह नौ अगस्त से 15 अगस्त तक अगस्त क्रांति दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाएंगे। जिसमे 75 किलो मीटर की पदयात्रा कांग्रेसी निकालेंगे। जिसकी तैयारियां के लिए यह बैठक की गई है। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पाण्डेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर, महिला जिला अध्यक्ष रीना वर्मा, किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे।