Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsCongress Delegation Discusses Voter List Revision Issues with Election Officer in Kannauj
एसआईआर अभियान में आ रही समस्याओं पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

एसआईआर अभियान में आ रही समस्याओं पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Kannauj News - कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और एसआईआर अभियान से जुड़े मुद्दों पर जिला निर्वाचन अधिकारी से चर्चा की। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग के लिए अपील की और बीएलए की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया।

Nov 28, 2025 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज,संवाददाता। एसआईआर अभियान से जुड़े मसलों को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने एसआईआर अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिला निर्वाचन अधिकारी से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्धारित समयावधि कम होने से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को पूरी सूचना देने और आवश्यक प्रक्रिया समझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल की चर्चा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अब तक कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने पार्टी से शीघ्रातिशीघ्र बीएलए नियुक्त करने की अपेक्षा जताई, ताकि अभियान को पारदर्शी, सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दलों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सकता है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।