Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsLocal Community Rescues Injured Cow in Chhibramau
सडक़ पर बीमार पड़ी गौ माता का कराया इलाज

सडक़ पर बीमार पड़ी गौ माता का कराया इलाज

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ के आवास विकास कॉलोनी में एक गंभीर रूप से बीमार गौ माता को स्थानीय लोगों ने देखा। उन्होंने गौ रक्षा प्रकल्प को सूचित किया, जिसके बाद रंजीत पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे। पशु चिकित्सक ने इलाज किया और गौ माता की हालत में सुधार हुआ। बाद में उसे सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

Nov 18, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के आवास विकास कॉलोनी में रुचि फर्नीचर गोदाम के ठीक सामने वाली गली में अवस्थी किराना स्टोर के पास मंगलवार सुबह से एक गौ माता गंभीर रूप से बीमार पड़ी थी। वह चलने-फिरने में असमर्थ थी और दर्द से कराह रही थी। स्थानीय लोगों ने जब यह दर्दनाक दृश्य देखा तो तुरंत सूचना गौ रक्षा प्रकल्प को दी। सूचना मिलते ही गौ रक्षा प्रकल्प के प्रदेश संयोजक रंजीत पांडेय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बिना देर किए पशु चिकित्सक को बुलाया। डॉक्टर ने गाय की जांच की और तुरंत इलाज शुरू किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंजेक्शन व दवाइयां देने के बाद गौ माता की हालत में सुधार दिखाई देने लगा। इलाज के बाद रंजीत पांडेय ने स्वयं व्यवस्था कर गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचवाया, जहां अब उसकी निरंतर देखभाल हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। रंजीत पांडेय ने कहा कि गौ माता हमारी आस्था का प्रतीक हैं। उनकी सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। ऐसे हर संकट में हमारी टीम तुरंत पहुंचती है। इस नेक कार्य के लिए स्थानीय निवासियों ने गौ रक्षा प्रकल्प और रंजीत पांडेय की टीम को हृदय से धन्यवाद दिया।