नाले की सफाई होने से ग्रामीणों को गंदगी से मिली निजात

Dec 23, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - विकास खंड की ग्राम पंचायत लडै़ता के गोपाल नगर गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण

नाले की सफाई होने से ग्रामीणों को गंदगी से मिली निजात

छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत लड़ैता के गोपाल नगर गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने गांव के मुख्य नाले की बड़े पैमाने पर सफाई कराई गई। इस कार्य के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जिससे कम समय में नाले से जमा गाद, मलबा और कचरा पूरी तरह बाहर निकाल दिया गया। लंबे समय से ग्रामीणों की यह प्रमुख मांग थी, कि नाले की सफाई हो, क्योंकि बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी।

इस सफाई अभियान से अब गांववासियों को जलभराव से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। सफाई कार्य पूरा होने के बाद ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्राम पंचायत का मुख्य लक्ष्य सभी संबद्ध गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए नियमित रूप से ऐसे सफाई अभियान चलाए जाते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रधान ने कहा कि गोपाल नगर में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य बहुत शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा लडैता, मोहन नगला और अन्य गांवों में भी सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रधान के इन प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे स्वच्छता एवं विकास की दिशा में सकारात्मक एवं सराहनीय कदम बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsCleanliness Campaign Launched in Gopal Nagar Village for Development
;;
;