Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsChildren s Day Celebrated with Enthusiasm in Kanpur Schools with Food Festivals and Fun Activities
 चिल्ड्रंस डे पर स्कूलों में बच्चों ने लगाए स्टाल, लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद

चिल्ड्रंस डे पर स्कूलों में बच्चों ने लगाए स्टाल, लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद

संक्षेप: Kannauj News - --विद्यालय परिसर में लगे झूलों का उठाया आनंदफोटो 19-कानपुर पब्लिक स्कूल में स्टाल लगाए छात्राएंफोटो 20-कानपुर पब्लिक स्कूल में मैगी का आनंद लेता छात्रफोटो 21-स्टाल का अवलोकन करते प्रबंधक नितीष...

Fri, 14 Nov 2025 06:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

फोटो 20-कानपुर पब्लिक स्कूल में मैगी का आनंद लेता छात्र फोटो 21-स्टाल का अवलोकन करते प्रबंधक नितीष श्रीवास्तव व नोबल हार्ट के सचिव अनिरुद्ध गुप्ता समेत अन्य फोटो 22 -कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में छात्राओं के स्वनिर्मित चीजों को देखते सीडीओ रामकृपाल चौधरी व बीएसए संदीप कुमार सिंह कन्नौज,गुगरापुर,। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिवस पर विद्यालयों में चिल्ड्रंस डे बड़े ही उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में बाल मेले का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राएं विद्यालय रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे और खान-पान के स्टाल लगाए। छात्रों ने कूपन के माध्यम से स्टालों पर पहुंचकर खरीददारी की और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यालय परिसर में लगे झूलों और मनोरंजक मेले में बच्चों को खूब आनंदित किया। पुलिस लाइन रोड पर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में फूड फेस्टिवल में बच्चों ने पास्ता, पाव, भाजी, चाउमीन, मोमोज, सैंडविच, वेज रोल, आलू टिक्की, दही भल्ले और गुलाब जामुन के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों को पैंसिल किट, चॉकलेट और उपहार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य मुबीना कामरान, प्रबंधक आलोक कटियार ने मेले में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जेपीएस पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने दो दर्जन से अधिक स्टाल सजाए। स्टालों पर लजीज व्यंजनों का छात्रों ने आनंद लिया। स्टालों पर पहुंचकर छात्रों ने जेपीएस बैंक की करेंसी से खरीददारी की। प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, प्रबंधक अवधेश मिश्रा वीरु ने स्टालों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। छात्रों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में फैंसी ड्रेस समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। प्रबंधक सुनील सिंह ने छात्रों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को छोटे बच्चों से बेहद लगाव था। इस कारण उनके जन्म दिन को चिल्ड्रंस डे के रुप में मनाया जाता है। किस्तु ज्योति अकादमी में बाल दिवस पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य फादर विन्सेंट अब्राहम ने मैनपुरी से आए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बास्केट, वॉल, रस्साकसी, युद्धकला, फर्राटा दौड़ का आयोजन हुआ। शहर के गुरुकुल अकादमी में बाल मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने कॉफी दुकान, चाय, चाउमीन,बर्गर समेत अन्य स्टाल लगाए गए। प्रबंधक नितीष चंद्र श्रीवास्तव, नोबल हार्ट सचिव अनिरुद्ध गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नसरापुर में बाल दिवस का आयोजन हुआ। छात्राओं ने धूपबत्ती, गोबर एवं तुलसी से निर्मित दिए, स्वनिर्मित कॉस्मेटिक सामग्री, फूड के स्टाल लगाए। बीएसए संदीप कुमार ने बालिकाओं की सामिग्री की सराहना की। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रोहित तिवारी, वार्डन मनीषा सिंह व अन्य मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में बाल मेले का शुभारंभ सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने किया।