बार एकादश की जीत पर खिलाडिय़ों का सम्मान

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ में 8 फरवरी को सेंट पॉल स्कूल के मैदान पर कोर्ट टाइगर्स को 1 विकेट से हराकर छिबरामऊ बार एकादश ने जीत दर्ज की। बार एसोसिएशन ने विजेता टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें खिलाड़ियों को खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया गया। पूर्व अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

बार एकादश की जीत पर खिलाडिय़ों का सम्मान

छिबरामऊ, संवाददाता। सेंट पॉल स्कूल के मैदान में 8 फरवरी को खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोर्ट टाइगर्स एकादश को 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज करने वाली छिबरामऊ बार एकादश टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के पूर्व अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने अपने चैम्बर में टीम के खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने भी विजेता टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बार एसोसिएशन के महासचिव ललित प्रताप सिंह को टीम के कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जीतू श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रणव सक्सेना और गौरव अमर त्रिपाठी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जीतू श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को पेन भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान राजीव हजेला, रोहित सक्सेना, अनुज यादव, राजीव मोहन, अजय पाण्डेय, स्नेहलता गुप्ता और प्रतीक चौहान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। टीम में कप्तान शुभम दुबे, उपकप्तान प्रदीप सिंह, देवेन्द्र वर्मा, अंकुर सिंह, अभिषेक शाक्य, ओसामा जमा खान, अभिषेक दुबे, तनु हजेला, सौरभ हजेला, अंकित हजेला, सौरभ ठाकुर, सचिन शाक्य, सुमित यादव, कपिल तिवारी और संजीव शाक्य शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।