चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को नहीं मिल पा रही परमीशन

Jan 20, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - छिबरामऊ में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की 4 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा के लिए अनुमति अभी तक नहीं मिली है। कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं जबकि स्थानीय प्रशासन ने 20 दिन बीत जाने के बाद भी परमीशन नहीं दी है।

चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को नहीं मिल पा रही परमीशन

छिबरामऊ, संवाददाता। भीम आर्मी प्रमुख आजाद समाजपार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की 4 फरवरी को कसावा में प्रस्तावित जनसभा की अनुमति अभी तक नहीं हो पाई है। संबंधित पदाधिकारी लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। परमीशन लेटर एक पटल से दूसरे पटल पर भेजा जा रहा है। उधर, पार्टी कार्यकर्ता जनसभा की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने बताया कि 4 फरवरी को कसावा के खेल मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा प्रस्तावित है। जनसभा के लिए एक जनवरी को जिलाधिकारी को परमीशन के लिए पत्र सौंपा गया था।

वहां से एसडीएम छिबरामऊ को पत्र भेज दिया गया। एसडीएम छिबरामऊ ने सीओ, कोतवाल और एलआईयू को जांच कर आख्या के लिए अगले दिन पत्र भेज दिया। जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से कसावा के खेल मैदान में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ महारैली का आयोजन होना है, जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन पिछले 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जनसभा के लिए परमीशन नहीं दे पा रहा है। जनसभा की परमीशन पर फिलहाल संशय बना हुआ है। अब बीडीओ को भेजा गया पत्र छिबरामऊ। क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और कसावा पुलिस चौकी की रिपोर्ट के बाद अब एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य को अपनी संस्तुति के लिए पत्र भेजा है। बीडीओ ने उस पत्र को एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश के साथ पत्र अग्रसारित कर दिया। इस तरह परमीशन लेकर एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी को भेजने का काम चल रहा है। एक जनवरी से 20 जनवरी बीत गई, फिलहाल अभी तक जनसभा की अनुमति नहीं हो पाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;