Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsChandpura Wins Doulat Ali Cricket Tournament Final Against Rasulabad
दौलत अली फाइनल टूर्नामेंट में चंदपुरा की जीत, प्रियांशु बने मैन ऑफ द मैच

दौलत अली फाइनल टूर्नामेंट में चंदपुरा की जीत, प्रियांशु बने मैन ऑफ द मैच

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में दौलत अली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल चंदपुरा और रसूलाबाद के बीच खेला गया। चंदपुरा ने 19 रन से जीत हासिल की। प्रियांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चंदपुरा ने 96 रन बनाए, जबकि रसूलाबाद की टीम 77 रन पर सिमट गई। पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रॉफी दी गई।

Jan 18, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तालग्राम, संवाददाता। नगर के चौखटा चौराहे के करीब आयोजित दौलत अली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को चंदपुरा एवं रसूलाबाद की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चंदपुरा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रसूलाबाद को 19 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंदपुरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का संतुलन बनाए रखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलाबाद की टीम चंदपुरा के गेंदबाजों के सटीक आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 77 रन पर सिमट गई। चंदपुरा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर मैच पर शुरू से अंत तक पकड़ बनाए रखी। मैच समाप्त होने के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ सहायक लोक निर्माण विभाग के विनोद कुमार एवं ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। फाइनल मुकाबले के दौरान अंपायर की भूमिका विकास कुमार एवं गोविंद ने निभाई। जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी विक्की के पास रही। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और समापन पर विजेता टीम के समर्थकों ने खुशी जताई।