ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजसेन्ट्रल जेल के सजाफ्ता बंदी ने कन्नौज में दम तोड़ा

सेन्ट्रल जेल के सजाफ्ता बंदी ने कन्नौज में दम तोड़ा

फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में बंद 65 वर्षीय की तबियत खराब होने पर उसे कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।रास्ते में मौत होने से सुरक्षा कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां...

सेन्ट्रल जेल के सजाफ्ता बंदी ने कन्नौज में दम तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 12 Jan 2019 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में बंद 65 वर्षीय की तबियत खराब होने पर उसे कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।रास्ते में मौत होने से सुरक्षा कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। उसके निधन से परिजन गम में डूब गए।

जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव सनझारा निवासी (65) राजेन्द्र पुत्र सोबरन फतेहगढ़ जेल में बंद था। उसके खिलाफ अपने गांव में वर्ष 1979 में खेत से रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा चला था। इस मामले में राजेन्द्र सहित नौ लोगों को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस में आए भाई सुरेश ने बताया कि राजेन्द्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कई बार उनसे फर्रुखाबाद जेल में मुलाकात भी की, लेकिन इधर एक-दो माह से ज्यादा बीमार हो गए थे। शुक्रवार को फर्रुखाबाद सेन्ट्रल जेल से सूचना मिली थी कि राजेन्द्र की हालत ज्यादा खराब है उन्हेें कानपुर के लिए रेफर किया है। इलाज कराने कानपुर ले जा रहे हैं। उन्होंंने बताया कि कानपुर ले जाते समय कन्नौज सीमा में राजेन्द्र ने दम तोड़ दिया। साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी उन्हे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने राजेन्द्र को मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सदाप्यारी ने बताया कि राजेन्द्र टीबी और सांस रोग से पीड़ित थे। जेल में भी इलाज चल रहा था। उन्होंंने बताया कि जेल अधिकारियों ने पति के बीमार होने और कानपुर ले जाने की जानकारी दी थी। सुरक्षा कर्मियों की सूचना मिलने के बाद यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 12 साल से अधिक की सजा काट चुके थे। जेल से रिहा होने के लिए सप्ताह भर पहले ही सत्यापन होकर आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें