उत्साह के साथ मनाई आम्बेडकर जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। गुरसहायगंज की ओर भव्य शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। स्वामी मोहन लाल पाठक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राहगीरों के लिए शरबत वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

उत्साह के साथ मनाई आम्बेडकर जयंती

क्षेत्र में डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। आसपास के गांवों से गुरसहायगंज की ओर जा रही भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। जीटी रोड स्थित पाठक स्पेलर प्रतिष्ठान पर स्वामी मोहन लाल पाठक उर्फ पिंटू ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण किया गया। शोभायात्रा में ऋतिक पाठक, राजीव राठौर, डोरी लाल राठौर, राहुल राठौर, रचित पाठक, श्लोक तिवारी, रजत पाठक, शिव मोहन तिवारी, पंकज दिवाकर सहित अनेक युवा शामिल रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।