Kannauj News: सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद में हुआ पौधों का वितरण

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिन पर छिबरामऊ में धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण और पौधों का वितरण भी किया गया। लोगों ने पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

Kannauj News: सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद में हुआ पौधों का वितरण

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन तथा प्रसाद वितरण में भाग लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण और पौधों का वितरण भी किया गया। टीम पर्यावरण प्रहरी प्रकृति के रक्षक के सदस्यों ने भगवान शिव की आराधना में उपयोग होने वाले बेलपत्र, आंवला और शमी जैसे पौधों का श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरण किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वह प्राप्त पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल करेंगे, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और पृथ्वी को भविष्य की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर पियूष गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोडऩा समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता महिंद्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, कृष्ण अवतार गुप्ता, रजत त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, विपिन द्विवेदी, शिप्रा द्विवेदी, स्नेह लता द्विवेदी, लता गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रोहित गुप्ता, वैभव गुप्ता, पवन गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, सक्षम गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद के साथ पौध वितरण के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।