जिले में धूमधाम से मनाई गई संविधान शिल्पी की जयंती
Kannauj News - भारत रत्न डा. भीमराव रामजी आम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। समाज कल्याण मंत्री ने उनके योगदान की सराहना की। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

भारत रत्न डा.भीमराव रामजी आम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भंडारे का आयोजन हुआ। शहर के काजीटोला, नसरापुर स्थित अंबेडकर मूर्ति पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको पुष्प अर्पित किए। जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर उनकी जयंती मनाई। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि हम सब जानते हैं कि उनका योगदान इस देश के निर्माण के लिए कितना बड़ा रहा है। इतने महान व्यक्ति को समझना आसान नहीं है।
कहा कि देश के लिए उनको बहुत बड़ा योगदान है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता। शहर के काजीटोला में सुबह से जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। सपा कार्यालय पर धूमधाम से जयंती मनाई गई। डा.आम्बेडकर के चित्र पर सपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, जय कुमार तिवारी, हसीब हसन, पीपी सिंह बघेल, शिब्बू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। काजीटोला में भाजपा नेता आलोक दीक्षित कन्हैया ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। सदर तहसील परिसर में शिव धाम मंदिर के सामने धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजसेवी बंटी शर्मा, रुचि तिवारी, आरती यादव, सुभाष चंद्र दोहरे, अमित यादव समेत अन्य मौजूद रहे। शहर के काजीटोला मोहल्ले से धूमधाम के साथ युवाओं ने रैली निकाली। रैली काजीटोला, ग्वालमैदान, लाखन तिराहा, पीतल मंडी, सब्जी मंडी, फर्श रोड होते हुए दोबारा मूर्ति स्थल पर आकर समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत अन्य आला अधिकारी लगातार मौजूद रहे। कांग्रेस के कैंप कार्यालय जवाहर कक्ष में आम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव मिश्रा, बसी जान ,श्याम वैश्य ,निजामुद्दीन ,पंकज कश्यप, शिवपूजन पूजन पटेल ,सर्वेश राठौर लकी राठौर, वकील शर्मा, मोहम्मद जहीर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


