Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsBurglary Incident at General Store in Gurusahayganj Shocks Local Traders
चौकी से चंद कदम दूरी पर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

चौकी से चंद कदम दूरी पर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे में जीटी रोड पर स्थित एक जनरल स्टोर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सामान चुराया। घटना से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। पुलिस चौकी के नजदीक होने के बावजूद चोरी की यह घटना पुलिस की लापरवाही को दर्शाती है।

Nov 25, 2025 12:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज l गुरसहायगंज कस्बे के जीटी रोड चौराहा पुलिस चौकी के स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बीच बाजार में चोरी की घटना से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। जीटी रोड स्थित राम मार्केट में नफीस की जनरल स्टोर की दुकान है। जब लोगों ने मंगलवार की सुबह दुकान का शटर टूटा देखा तो दुकानदार व लोग अचंभित रह गए। सूचना पर दुकानदार नफीस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम व दुकान बंद करके घर वापस चला गया था। चोरों ने लोहे की रॉड या बेलचा से शटर तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटनास्थल पुलिस चौकी से तकरीबन 200 कदम दूरी पर है। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी की घटना से पुलिस की लापरवाही भी उजागर होती है। जबकि यहां हमेशा पुलिस मौजूद रहती है। नगर का राम मार्केट काफी व्यस्ततम इलाका है। बताते हैं कि यहां चोर पहले भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। दुकानदार ने बताया कि सामान का मिलान करने के बाद ही दुकान में कितने की चोरी हुई इसके बारे में बता पाएंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली मिल रही है।