जमीन खोदकर चोर निकाल ले गए लाखों के जेवरात

जमीन खोदकर चोर निकाल ले गए लाखों के जेवरात

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 13-चोरों द्वारा कमरे में खोदा गया गड्ढा।फोटो 14-घटना की जानकारी देता पीडि़त सूरज कठेरिया।-पीतल के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चोरीछिबरामऊ, संवादद

Dec 12, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर में आसरा आवास कालोनी के पास बंद पड़े मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों रूपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पीडि़त ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी सूरज कठेरिया ने एक नया मकान गैस एजेंसी रोड आसरा आवास कालोनी के पास बनवाया है। वह परिवार के साथ सहकारी समिति के सामने बने मकान में रह रहे हैं। बीती रात चोरों ने इसी बंद पड़े मकान में धावा बोलकर जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीड़ित सूरज कठेरिया ने बताया कि उनकी करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी का सभी सामान इसी नए मकान में रखा था। शादी में जो भी स्टील और पीतल के बर्तन तथा अन्य सामान के साथ उनके पास जो जेवरात था। वह सब इसी मकान में रखा था। चोरों ने वह सभी सामान पार कर दिया। उन्होंने बताया कि सोने की जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन, मिक्सी आदि सामान चोरी चला गया। जमीन खोदकर निकाल ले गए जेवरात छिबरामऊ। सुरेश कठेरिया के नए बने मकान में सोने-चांदी के जेवरात जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें सुरक्षित रखे गए थे। चोर जमीन खोदकर उसमें गढे जेवरातों को भी निकाल ले गए। जानकारी होने पर जब परिजन घर के अंदर पहुंचे, तो देखा कमरे में कई जगह जमीन में गड्ढे खुदे पड़े थे।