दंगल के दौरान दो पहलवान आपस में भिड़े, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

शनिवार को देवांगन क्षत्रिय उत्थान एवं सेवा संगठन द्वारा आयोजित महादंगल में बंटी ठाकुर ने पंजाब के भारत केसरी को हराकर कुश्ती जीती। इस दौरान दो पहलवानों के बीच विवाद हुआ, जिसमें मारपीट हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया।

दंगल के दौरान दो पहलवान आपस में भिड़े, वीडियो वायरल

कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को देवांगन क्षत्रिय उत्थान एवं सेवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित महादंगल में अप केसरी बंटी ठाकुर ने पंजाब के भारत केसरी को हराकर दंगल जीत लिया। दंगल के दौरान दो पहलवानों के बीच हुए एक विवाद में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर शनिवार को देवांगन क्षत्रिय उत्थान एवं सेवा संगठन के तत्वाधान में पदयात्रा के बाद डीएन इंटर कॉलेज में महादंगल का आयोजन किया गया।

जिसमें कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। रात 08 बजे के करीब फाइनल कुश्ती का आयोजन हुआ जिसमें यूपी केसरी के बंटी ठाकुर ने पंजाब के रहने वाले भारत केसरी चिता को हराकर कुश्ती जीत ली। इससे पहले दो पहलवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चर्चा रही कि एक पहलवान ने दूसरे पहलवान के माथे पर लगा तिलक हटा दिया। इसी बात पर दोनो के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। पहलवानों के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।