Kannauj News: मकान की छत ढही, मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: उमर्दा विकासखंड के हाजीपुर गांव में बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई। गांव निवासी ने उन्हें बारिश से बचाने के लिए घर के अंदर बांधा था। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला, लेकिन तब तक वे मर चुकी थीं। पशु चिकित्सक ने उनका पोस्टमार्टम किया।

Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा विकासखंड के हाजीपुर गांव में बरसात के बीच कच्चे मकान की छत अचानक ढहने से मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। गांव निवासी हरेन्द्र कुमार पुत्र बालस्टर सिंह ने बारिश से बचाने के लिए दोनों बकरियों को कच्चे मकान में बांध रखा था। सुबह अचानक छत भरभराकर गिर गई और दोनों बकरियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अनीस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर दोनों बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किसान को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।


