Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsBride s Wedding Halted by Ex-Lover s Deception Court Case Ongoing
दूल्हे की शादी रुकवाने पहुंची युवती निराश होकर लौटी

दूल्हे की शादी रुकवाने पहुंची युवती निराश होकर लौटी

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने के बाद शादी रुकवाने की कोशिश की। दूल्हे की शादी तय थी, लेकिन युवती ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामले को न्यायालय में लंबित बताते हुए हस्तक्षेप से मना कर दिया, जिससे युवती निराश होकर लौट गई।

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तालग्राम, संवाददाता। प्रेम-प्रसंग विवाद के चलते दूल्हे की शादी रुकवाने पहुंची युवती को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। युवती के मुताबिक युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और गर्भपात भी कराया। बाद में युवक के मुकरने पर मामला पुलिस तक पहुंचा और अब न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण पुलिस ने किसी भी तरह की दखल देने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र की एक युवती का तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार भी शादी के लिए राजी थे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में प्रेमी के कहने पर उसने गर्भपात करा लिया। इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ और वह जेल भी गया। जमानत पर छूटने के बाद परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। गुरुवार को दूल्हा बरात लेकर तालग्राम के एक गेस्टहाउस में पहुंचने वाला था। इसकी जानकारी होने पर युवती पहले गेस्टहाउस पहुंची। लेकिन वहां कोई न मिलने पर वह सीधे पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने मामला न्यायालय में लंबित होने का हवाला देते हुए किसी भी हस्तक्षेप से मना कर दिया। निराश युवती बाद में वापस अपने घर लौट गई।