Kannauj News: संसोधित खबर<bha>--</bha>-तालाब में डूबे दिव्यांग का 24 घंटे बाद मिला शव
Kannauj News: फोटो-38 मृतक नरेंद्र उर्फ मंजू सविता का फाइल फोटो।फोटो-39 तालाब में खोजबीन करते पीएसी फ्लड टीम।फोटो-40 घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी रंजना पांडेय व र

Kannauj News: अमोलर, तालग्राम, संवाददाता। अमोलर क्षेत्र के गोवा गांव में शुक्रवार शाम गहरे तालाब में डूबे दिव्यांग का शव करीब 24 घंटे बाद शनिवार शाम खोज लिया गया। पीएसी की फ्लड रिलीफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने शुक्रवार रात करीब दो घंटे तथा शनिवार को करीब चार घंटे तक तालाब में खोज अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को तालाब से नरेंद्र सविता उर्फ मंजू (38) का शव बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी रामनाथ सविता का 38 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सविता उर्फ मंजू एक पैर से दिव्यांग था।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम नरेंद्र शराब के नशे में गांव के बाहर स्थित गहरे तालाब में कूद गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह तैरते हुए तालाब की दूसरी ओर पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे समझाकर पानी से बाहर आने के लिए कहा। बताया गया कि कुछ देर बाद नरेंद्र ने दोबारा तालाब में छलांग लगा दी। दूसरी बार तैरते हुए वह तालाब के बीच तक पहुंच गया। इसी दौरान थकने के कारण वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीएसी की फ्लड रिलीफ टीम और गोताखोरों को बुलाया। टीम ने शुक्रवार रात करीब दो घंटे तक तालाब में तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया गया। पीएसी फ्लड रिलीफ टीम और गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक तालाब के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की। लगातार प्रयास के बाद टीम ने नरेंद्र का शव तालाब से शाम को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र इससे पहले भी तालाब में छलांग लगाने के बाद कुछ समय के लिए लापता हो चुका था। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पीएसी फ्लड रिलीफ टीम व गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक खोज अभियान चलाया, जिसके बाद शव बरामद किया जा सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


