भाजपा आईटी सेल जिलाध्यक्ष ने समर्पण निधि में किया योगदान
Kannauj News - कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी के समर्पण निधि कार्यक्रम में आईटी सेल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने चेक भेंट किया, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने स्वीकार किया। उन्होंने आईटी सेल की टीम की सराहना की और कार्यकर्ताओं के समर्पण को संगठन की ताकत बताया।

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत समर्पण निधि कार्यक्रम में आईटी सेल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए समर्पण निधि स्वरूप चेक भेंट किया। यह चेक उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आईटी सेल कन्नौज की टीम को बधाई देते हुए उनके संगठनात्मक समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अभिषेक पाण्डेय की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में विस्तारक के रूप में निभाई गई सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की।
साथ ही अन्य राज्यों में पार्टी हित में किए गए उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मुनीश मिश्रा, निर्मल कटियार, शोभित कश्यप एवं रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



