Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsBJP Leader Arrested for Possessing Large Stockpile of Explosives in Kannauj
कन्नौज में भाजपा नेता विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

कन्नौज में भाजपा नेता विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज के छिबरामऊ में पुलिस ने एक खेत में बने मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। भाजपा नेता संतोष सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है, जिसका पिता भी कई बार अवैध आतिशबाजी के मामले...

Sep 14, 2025 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। सौरिख रोड से कल्याणपुर गांव जाने वाले मार्ग पर खेत में बने मकान में पुलिस को भारी मात्रा में शुक्रवार रात विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद होने के मामले में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारखाना मालिक को न्यायालय पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि पकड़े गए भाजपा नेता का पिता भी कई बार अवैध आतिशबाजी में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि बहवलपुर चौकी इंचार्ज रावेंद्र कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी ने एफएसएसओ प्रांशू अवस्थी व पुलिस टीम के साथ जब सौरिख रोड से कल्यानपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत में बने मकान में छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को एकत्र करके रखा गया था। उस मकान में बड़े पैमाने पर सुतली बम और बारूदी अनार बनाए जा रहे थे। विस्फोटक सामग्री के जखीरे को करीब 16 पैकेट में बंद कर पुलिस ने उन्हें कोतवाली भिजवाया। जिसमें 73.2 किलो मिक्स बारूद, 37.5 किलो गंधक, 93.8 किलो सफेद पाउडर ठोस सोडा, 23.9 किलो काला पाउडर कोएला, 1 किलो लोहे का छीलन, 4 किलो धागा व तैयार बत्ती, 250 ग्राम सिल्वर रंग की बारूद, 16 बोरी में करीब 2 हजार मिट्टी के खाली अनार, 300 सुतली बम, लोहे की तराजू और बांट को बरामद कर पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से बहवलपुर गांव निवासी भाजपा नेता संतोष सक्सेना पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग का पदाधिकारी है संतोष सक्सेना छिबरामऊ। अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए संतोष सक्सेना बहवलपुर गांव का रहने वाला है। यहां उसका दो मंजिला शानदार मकान बना है। मकान के मुख्य गेट के पास उसका नेमबोर्ड लगा है, जिस पर लिखा है, संतोष भुर्जी नगर अध्यक्ष ओबीसी भाजपा। हालांकि इस संबंध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि संतोष भुर्जी पूर्व में ओबीसी मोर्चा का नगर अध्यक्ष रह चुका है। फिलहाल वह पार्टी में न तो कोई उसके पास पद है और न ही वह पार्टी में सक्रिय है।