गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - सौरिख थाना क्षेत्र में सकरावा रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक शेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने गांव सलेमपुर से लौट रहे थे।

गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

सौरिख थाना क्षेत्र में सकरावा रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सकरावा रोड निवासी शेखर त्रिपाठी (30) पुत्र शारदानंद तिवारी अपने गांव सलेमपुर से वापस सौरिख जा रहे थे। जैसे ही वह गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि वह बाइक से गिरकर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।