ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजबाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन

तिर्वा-बेला मार्ग पर निकारीपुर्वा गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से उसकी चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। बिधूना गांव निवासी महिला से यह वारदात मायके से वापस...

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजThu, 15 Nov 2018 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

तिर्वा-बेला मार्ग पर निकारीपुर्वा गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से उसकी चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। बिधूना गांव निवासी महिला से यह वारदात मायके से वापस ससुराल जाते समय हुई।

बिधूना गांव निवासी पुष्पलता अपने पति राजू के साथ बाइक पर सवार होकर गुरसहायगंज अपने मायके से वापस ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में तिर्वा-बेला मार्ग पर निकारीपुर्वा गांव के सामने पुलिया पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर महिला की चेन को छीन ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर पहंुचे उमर्दा चौकी इंजार्च विनीत उपाध्याय ने महिला से मामले की जानकारी लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापार मण्डल अध्यक्ष लाल जीत यादव समेत कई वरिष्ठ नागरिकों ने नाराजगी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें