Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: हरौलपुर्वा गांव में बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजय को राहगीरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सोमवार को हुई जब अजय साहार जा रहा था और किसी दूसरे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी।

Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव में आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक घायल हो गया। जिसको राहगीरों द्वारा उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को अजय पुत्र प्रेमबाबू निवासी सलेमपुर थाना कन्नौज अपनी बाइक से किसी काम को लेकर साहार जा रहे थे। सामने से आ रही एक बाइक चालक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया । यहां उसका उपचार किया जा रहा है।


