ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजबाइक ने मोपेड में मारी टक्कर, वृद्ध घायल

बाइक ने मोपेड में मारी टक्कर, वृद्ध घायल

जीटी रोड हाइवे पर मोहन नगला गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया...

बाइक ने मोपेड में मारी टक्कर, वृद्ध घायल
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 14 Mar 2020 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जीटी रोड हाइवे पर मोहन नगला गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहन नगला गांव निवासी शिवदयाल पुत्र झम्मन शनिवार को मोपेड से बाजार गए थे। यहां से वापस गांव जाते समय जब वह जीटी रोड हाइवे पर गांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया गया। तब जाकर उनकी हालत में सुधार हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें