ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल
छिबरामऊ के सौरिख थाना क्षेत्र में कानपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक चाचा और भतीजा घायल हो गए। बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भतीजे को कानपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में कानपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में भतीजे को कानपुर रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के गांव भटपुरी निवासी अवनेश कुमार पुत्र अमीर सिंह ने बताया वह अपने भतीजे कृष्ण कुमार (28) के साथ बाइक से दूध लेकर आ रहा था। बाइक उसका भतीजा चला रहा था। जैसे ही कायमपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सौरिख की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भी चोटे आई। आनन फानन में चाचा-भतीजे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


