धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

फोटो 10 भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते वैश्य समाज के लोग। छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर के अस्पताल रोड पर बाबा मेडिकल स्टोर पर दानवीर भामाशाह जयंती

धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अस्पताल रोड पर बाबा मेडिकल स्टोर पर दानवीर भामाशाह जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वैश्य समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके त्याग व दानशीलता को याद किया गया। समारोह में कृष्ण अवतार गुप्ता, सुनील गुप्ता, मामन चंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, सभासद अमित गुप्ता बब्बा, विजय गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने भामाशाह के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष वैश्य अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तर प्रदेश मामन चंद्र गुप्ता ने कहा कि भामाशाह का जीवन हमें समाज के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना सिखाता है।

अंत में सभी ने भामाशाह को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।