भिखारी बनकर आई महिला लाखों के जेवर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Apr 06, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - सोमवार शाम मोहल्ला कमानग्रान में एक महिला भिखारी बनकर घर में घुसी और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता वहीदा बेगम ने पुलिस में तहरीर दी। जब वह कमरे में वापस आईं, तो पर्स गायब था, जिसमें सोने की चूड़ियां और नगदी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भिखारी बनकर आई महिला लाखों के जेवर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

शहर के मोहल्ला कमानग्रान में सोमवार देर शाम एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई, जहां भिखारी बनकर आई एक महिला घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला कमानग्रान निवासी वहीदा बेगम पत्नी स्वर्गीय जाहिर हुसैन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार शाम मगरिब की नमाज के बाद वह अपने कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान एक महिला और एक लड़का भीख मांगने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंचे।

वह उन्हें कुछ देने के लिए अंदर गईं, तभी मौका पाकर महिला कमरे में घुस गई और पर्स चोरी कर लिया। वहीदा बेगम जब वापस लौटीं तो कमरे में रखा डिब्बा खुला मिला और उसमें रखा पर्स गायब था। पर्स में सोने की चार चूड़ियां, एक चैन, एक अंगूठी और कुछ नगदी रखी हुई थी। जेवर से भरा पर्स गायब देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों ने महिला और उसके साथी की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।