ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजयहां तो बदबू के कारण सांस लेना दुश्वार

यहां तो बदबू के कारण सांस लेना दुश्वार

स्वास्थ्य विभाग हर किसी को साफ सफाई का उपदेश देता है। लेकिन खुद गंदगी का दंश झेल रहा है। गंदगी के ढेर पर स्थित समधन के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर गौर किया जाए तो बदबू के चलते यहां आने वाले मरीजों व...

यहां तो बदबू के कारण सांस लेना दुश्वार
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजThu, 12 Mar 2020 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग हर किसी को साफ सफाई का उपदेश देता है। लेकिन खुद गंदगी का दंश झेल रहा है। गंदगी के ढेर पर स्थित समधन के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर गौर किया जाए तो बदबू के चलते यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों का सांस लेना दुश्वार है। इस ओर नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।

नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र समधन के ईद-गिर्द गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी व बदबू की बजह से यहां खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन सफाई व्यवस्था की अनदेखी कर रहा है। इलाके में गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

कस्बे में स्वास्थ्य उपकेन्द्र में केवल एक एएनएम की तैनाती है। चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इससे महिला व अन्य रोगियों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। नागरिकों ने बताया कि एक मात्र तैनात एएनएम को पल्स पोलियो, टीकाकरण आदि ड्यूटी में लगा देने से उपकेन्द्र में ताला लटकता है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें