आयुष्मान योजना की जानकारी दे किया जागरूक
Mar 01, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News - ग्राम मलिकपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प आयोजित किया गया। डॉ. अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोगों को योजना की पात्रता और लाभ के बारे में जानकारी दी। गंभीर रोगियों के लिए पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। सभी लाभार्थियों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

समधन। ग्राम मलिकपुर में शकील अहमद शेख के दरवाजे पर सीएचसी समधन में तैनात डॉ. अवधेश कुमार के नेतृत्व में एएनएम सारिका देवी ,आशा सुमन यादव ने आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प लगाया। आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम ने लोगों को योजना की पात्रता के बारे में जानकारी दी। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इस कार्ड के तहत गंभीर रोगी का पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



