
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
Kannauj News - उमर्दा विकास खण्ड के सभागार में सहकारिता पर चर्चा हुई, जिसमें किसानों को नए सोसाइटी केन्द्रों के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। इससे किसानों की आय दोगुना करने की उम्मीद है। बिजली उपकेन्द्र शीघ्र शुरू होने से बोल्टटेल समस्या का समाधान मिलेगा। अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा विकास खण्ड के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत को जागरूक करने के लिए सहकारिता पर चर्चा की गई। किसानों को नए सोसाइटी केन्द्र प्रस्तावित करने की जानकारी दी गई। जिससे किसान सहकारिता से जुड़कर अपनी आए दोगुना कर सकते हैं। मंगलवार को उमर्दा विकास खण्ड के सभागार में क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने की। बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी सतीश निसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उमर्दा विद्युत उपकेन्द्र जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। जिससे किसानों को बोल्टटेल की समस्या का निदान मिल सकेगा।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है एसआईआर गहन मतदाता पुननिरीक्षण विस्तर रूप से जानकारी दी गई। सोलर लाईट, वॉटर कूलर, इंटरलॉकिंग आदि को विस्तर करने के लिए जानकारी दी गई। वहीं अमृत सरोवर के निर्माण के प्रस्ताव को आमंत्रित करने के प्रस्ताव मांगे गए। किसानों को ब्लाक स्तर पर गेहूं व अन्य अनाजों के बीज की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई। सहकारिता क्षेत्र में बेहटा, सिमरिया, खानपुर, तिलसरा आदि जोडे जाने की भी विस्तर रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव, एसडीओ सतीश निसाद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




