मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कन्नौजसौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हंसे में वीरेंद्र सिंह शाक्य ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 7 मई को शौच के बाद लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते उन लोगों ने वीरेंद्र पर गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हंसे निवासी वीरेंद्र सिंह शाक्य ने गांव के ललित कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार व सुरेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 मई की शाम साढ़े 7 बजे वह शौच करके खेत से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उपरोक्त लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हु एमारपीट की। उसे जान माल की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


