पोस्टर जलाने पर रिपोर्ट दर्ज
Kannauj News - छिबरामऊ के उड़ैलापुर गांव में कुछ अराजकतत्वों ने डॉ.आंबेडकर जयंती के पोस्टरों में आग लगा दी, जिससे लोगों में रोष फैल गया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के उड़ैलापुर गांव में कुछ अराजकतत्वों ने डॉ.आंबेडकर जयंती से संबंधित पोस्टरों में आग लगाकर उन्हें जला दिया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। इस मामले में एक को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत बेहटा रामपुर के मजरा उड़ैलापुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर के बैनर पोस्टर लगाए थे। डॉ.आंबेडकर जयंती के दूसरे दिन बुधवार को कुछ अराजकतत्वों ने उन बैनर-पोस्टरों के फाड़ दिया और आग के हवाले कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और जानकारी करने के बाद सागर पुत्र बलवीर समेत चार अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


