ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजकन्नौज में छुट्टी पर आए फौजी की करंट लगने से मौत

कन्नौज में छुट्टी पर आए फौजी की करंट लगने से मौत

छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने...

छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने...
1/ 2छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने...
छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने...
2/ 2छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कन्नौजFri, 11 Nov 2022 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली त्यौहार से पूर्व छुट्टी पर आए एक फौजी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतक के शव को फतेहगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए।

ठठिया थाना क्षेत्र के तिलसरा गांव निवासी फौजी गौरव कुमार (30) छिबरामऊ के मोहल्ला सराफान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। फौजी की तैनाती लेह के पट्टन में चल रही थी। दीपावली त्यौहार से पूर्व फौजी गौरव कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की सुबह अचानक इनवर्टर का स्विच बंद करते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजन मृतक के शव को फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए। मृतक की पत्नी अंजू, पुत्र ईशू (7) व अर्नव (10) समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े