अधिवक्ताओं की पेंशन के लिए किया जाएगा प्रयास

Nov 08, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने छिबरामऊ में अधिवक्ताओं से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने चुनाव को लेकर चर्चा की और वादा किया कि अगर उन्हें जीत मिली, तो वह अधिवक्ताओं के लिए टोल फ्री और पेंशन की मांग करेंगे।

अधिवक्ताओं की पेंशन के लिए किया जाएगा प्रयास

छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने छिबरामऊ तहसील पहुंच कर अधिवक्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही बार काउंसिल के चुनाव को लेकर भी चर्चा की। बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जनवरी माह में प्रस्तावित आठ चरणों में होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय इस बार दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी के चलते मैनपुरी, फर्रुखाबाद होते हुए वह छिबरामऊ पहुंचकर बाह्यय न्यायालय व तहसील परिसर एवं कन्नौज, तिर्वा में पहुंच कर अपने समर्थन में अधिवक्ताओं से वोट मांगे और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि अगर आप लोग इस बार मुझे जिताकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाते हैं, तो वह अधिवक्ताओं के लिए हाईवे पर लगने वाला टोल फ्री करवाने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ-साथ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन की मांग का भी करूंगा। उन्होंने 25 सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में प्रथम वरियता के तौर पर मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से अपील की। इस दौरान छिबरामऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, पूर्व राजकुमार सिंह, पूर्व महासचिव पंकज मिश्रा पूर्व महासचिव चंद्रजीत सिंह यादव, पूर्व महासचिव सुशील पाण्डेय, पूर्व महासचिव राजीव कुमार दीक्षित रमाकांत दीक्षित, संदीप दीक्षित, अश्वनी मिश्रा, देवेंद्र वर्मा सहित कई अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;