कन्नौज में बोली विधायक, पढ़ाई के साथ-साथ हुनरमंद बन रहीं हैं बेटियां

Apr 07, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक अर्चना पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, और ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कन्नौज में बोली विधायक, पढ़ाई के साथ-साथ हुनरमंद बन रहीं हैं बेटियां

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वार्डेन अरुणा शुक्ला ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया, जबकि लेखाकार विकास दीक्षित ने खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी का सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 6, 7 व 8 की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 से दामिनी, पायल, शिखा, कक्षा 7 से खुशी, आशिकी, गुनगुन तथा कक्षा 8 से शिवानी, तान्या व राखी को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं की माताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में बाल संसद का गठन कर उसके सदस्यों को विधायक द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यालय में स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया गया और स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कौशलों में दक्ष होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि ओपन जिम से बालिकाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा और वह सशक्त बनेंगी। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत व मिशन शक्ति पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अंत में स्नेहलता द्विवेदी ने संचालन किया। इस मौके पर आशुतोष दुबे, आशीष कुमार मिश्र, गुंजन भदौरिया, रोशनी दुबे व अतुल दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।