Kannauj News: चंदरपुर में सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ के चंदरपुर गांव में मंगलवार को एक सौ साल पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया, जिससे बाद में यातायात फिर से शुरू हो सका।

Kannauj News: चंदरपुर में सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा

Kannauj News: छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के चंदरपुर गांव में लगभग 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ मंगलवार को अचानक धराशाई हो गया। गांव जाने वाले मुख्य सडक़ पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि पीपल का यह पेड़ लगभग सौ साल से भी अधिक पुराना है। किसी तरह ग्रामीणों ने सडक़ पर पड़े पेड़ को हटाकर रास्ता खुलवाया, तब कहीं जाकर आवागमन बहाल हो सका। पेड़ गिरने से बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उस क्षेत्र की आपूर्ति भी बाधित रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: चंदरपुर में सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा