चुनाव आते ही जापान से करार की याद क्यों- अखिलेश यादव

Feb 28, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के नजदीक सरकार को विकास और विदेशी निवेश की याद आती है। उन्होंने कन्नौज में कैंसर अस्पताल और अन्य परियोजनाओं के ठप होने की चिंता जताई। अखिलेश ने भाजपा पर झूठे प्रचार और राजनीतिक दबाव के तहत कार्रवाई का आरोप लगाया।

चुनाव आते ही जापान से करार की याद क्यों- अखिलेश यादव

तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार को अचानक विकास और विदेशी निवेश की याद आ जाती है। वे तिर्वा क्षेत्र के बहसार गांव में एक श्रद्धांजलि सभा में आए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जापान से एमओयू लाने की बात की जा रही है। प्रदेश के विकास की इतनी ही चिंता थी तो पिछले नौ वर्षों में ठोस करार क्यों नहीं किए गए। पूर्व सीएम अखिलेश ने श्रद्धांजलि सभा में तिर्वा के प्रमुख समाजसेवी स्व. लक्ष्मीनारायण यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में कैंसर अस्पताल, हृदय रोग अस्पताल, इत्र पार्क और काऊ मिल्क प्लांट बंद पड़े हैं। यदि ये परियोजनाएं चालू होतीं तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते और जिले का विकास होता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में माहिर है। महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी सवालों पर बात करने के बजाय झूठे प्रचार पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके पूर्व मंत्रियों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया। उनका आरोप था कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की। अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दिए जाने से साफ है कि उन पर दर्ज मुकदमा निराधार था। उन्होंने इसे सरकार द्वारा बदनाम करने की साजिश बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।