इत्र पार्क के पास आमने-सामने टकराए वाहन, तीन घायल

Mar 09, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इत्र पार्क के पास रविवार को एक कार और लोडर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लोडर पर सवार लोग जानवर बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इत्र पार्क के पास आमने-सामने टकराए वाहन, तीन घायल

ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर इत्र पार्क के पास रविवार को कार और लोडर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर इत्र पार्क के पास पलिया थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव निवासी अनूप कुमार, शिवपाल और चुन्नीलाल लोडर पर सवार होकर तिर्वा बाजार में जानवर बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तिर्वा की ओर से आ रही कार से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।