अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन का किया ऐलान
तिरवा तहसील में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठक की। उन्होंने तहसीलदार अवनीश कुमार पर तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर तहसीलदार ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। बैठक में कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने एक सुर में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करने तथा उग्र आन्दोलन करने का ऐलान किया।सोमवार को बार एसोसिएशन व न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर तानाशाही करने तथा अपने स्वाजातियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप जड़ा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार अवनीश कुमार पिछले 25 दिनों से न तो न्यायिक कार्य कर रहे है और न ही अपने कार्यालय में आते हैं। जिससे तहसील में आने वाले वादकारी काफी परेशान घूमते रहते हैं।
अधिवक्ताओं ने एकसुर में कहा कि यदि जल्द तहसीलदार अपने रवैया में बदलाव नहीं लाते है, तो सभी अधिवक्ता उग्र प्रदर्शन करेगें। बैठक में अधिवक्ता सुधीर यादव के खिलाफ तहसीलदार द्वारा लिखवाए गए मुकदमा को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर संजय शुक्ला, देवेन्द्र भदौरिया, हरवेन्द्र सिंह दीपू, रजत अरूण, संजीव तिवारी, राजा अवस्थी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


