ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजएडीओ कृषि व समाज कल्याण को चेतावनी

एडीओ कृषि व समाज कल्याण को चेतावनी

ब्लॉक गुगरापुर परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने कार्य संतोषजनक न मिलने पर दो एडीओ को चेतावनी दी है। सुधार लाने के निर्देश देते हुए मनरेगा में मजदूर और महिलाओं की संख्या बढ़ाने को...

एडीओ कृषि व समाज कल्याण को चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजThu, 29 Oct 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक गुगरापुर परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने कार्य संतोषजनक न मिलने पर दो एडीओ को चेतावनी दी है। सुधार लाने के निर्देश देते हुए मनरेगा में मजदूर और महिलाओं की संख्या बढ़ाने को कहा।

गुरुवार को सीडीओ आरएन सिंह ने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के लिए पराली पहुंचाई जाए। खेतों में किसी भी सूरत में फसल अवशेष में आग न लगाई जाए। उन्होंने मजदूरों व महिलाओं की संख्या मनरेगा में बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा अधिकारी व कर्मचारी समय से आएं और जाएं। उन्होंने एडीओ कृषि राममहेश कटियार व प्रभारी एडीओ समाज कल्याण दीप चंद्र दीक्षित का कार्य संतोषजनक न मिलने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। परिसर की साफ-सफाई ठीक मिली। इस मौके पर बीडीओ जेएन राव व स्टेनो दिनेश कटियार आदि रहे।

¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें