छिबरामऊ में तीन जून को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षा यात्रा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य द्वारा 81 दिवसीय गविष्ठि (गौ रक्षा) यात्रा 3 जून को छिबरामऊ पहुंचेगी। यात्रा की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के स्वागत, जनसंपर्क अभियान, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों पर चर्चा हुई। यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है।

छिबरामऊ में तीन जून को पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षा यात्रा

छिबरामऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही 81 दिवसीय गविष्ठि (गौ रक्षा) यात्रा आगामी 3 जून को छिबरामऊ पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में यात्रा की सफलता एवं भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान, यात्रा मार्ग, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गौ सेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक गौ सेवक रंजीत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां, प्रवचन, भजन संध्या एवं पादुका पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में गौ सेवक कृष्णा पांडेय, सपा नेता विवेक यादव, रामकिशोर दुबे, राजेश सिंह भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।