सड़क पार कर रहे बुजुर्ग किसान की बाइक की टक्कर से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - 77 वर्षीय किसान भैयालाल, जो सड़क पार कर रहे थे, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग किसान की बाइक की टक्कर से मौत

तिर्वा l तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया l परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया l कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ेरा पट्टी निवासी भैयालालगांव में अपनी परचून की दुकान चलाते थे और रविवार शाम लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।