ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौज72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा चोरों का सुराग

72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा चोरों का सुराग

शुक्रवार को पीपलवाली गली मोहल्ला में बंद पड़े मकान में लाखों रुपए के जेवरात व डबल बैरल बंदूक चुराने वालों तक पुलिस 72 घंटे बाद तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए भरकस प्रयास कर रही...

72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा चोरों का सुराग
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 14 Mar 2020 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को पीपलवाली गली मोहल्ला में बंद पड़े मकान में लाखों रुपए के जेवरात व डबल बैरल बंदूक चुराने वालों तक पुलिस 72 घंटे बाद तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए भरकस प्रयास कर रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई है। खुलासा न होने पर पीड़ितों में आक्रोश बना हुआ है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा के पीपलवाली गली मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह बघेल के घर शुक्रवार को चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने जेवरात व नगदी के अलावा डबल बैरल बंदूक भी अपने साथ ले गए थे। चोरी की वारदात को 72 घंटे बीत चुके है। लेकिन पुलिस चोरों की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ चोरों तक नहीं पहुंच सके है। चोरी की घटना से फर्दा उठाने के साथ-साथ पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती डबल बैरल बंदूक हासिल करना है। खुलासे के लिए लगाई गई टीमों की शक की सुई करीबियों पर घूम रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें