गलत इंजेक्शन लगाने से बालिका की मौत का आरोप
छिबरामऊ में एक निजी चिकित्सक के क्लिनिक में बुखार से पीड़ित 6 वर्षीय बालिका मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और शव को क्लिनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंची बुखार पीडि़त बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाते हुए शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। क्षेत्र के सरायदायमगंज निवासी आशीष कुमार की छह वर्षीय बेटी मुस्कान को बुखार आ रहा था। वह उसे इलाज के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे बालिका की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा किया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


