ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजचार लाख अधिकतम खर्च सीमा, 1500 का नामांकन पत्र

चार लाख अधिकतम खर्च सीमा, 1500 का नामांकन पत्र

कन्नौज। संवाददाता तीन जुलाई को होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान...

चार लाख अधिकतम खर्च सीमा, 1500 का नामांकन पत्र
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजWed, 16 Jun 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज। संवाददाता

तीन जुलाई को होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान से पहले की प्रक्रिया तय कर दी गई है। उसी गाइड लाइन से चुनाव कराया जाएगा। नामांकन पत्र के रेट से लेकर जमानत राशि और अधिकतम चुनाव खर्च भी निर्धारित कर दिया गया है। 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र का रेट 1500 रुपए है। आरक्षित और महिला प्रत्याशियों के लिए केवल 750 रुपए यानि आधा ही देना होगा। जमानत राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है, लेकिन आरक्षित और महिला वर्ग के लिए पांच हजार ही जमा करना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बताते हैं कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को अधिकतम चार लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है। दूसरी ओर उन्होंने बताया कि मतदान बैलेट पेपर पर मुहर से नहीं होगा। एकल संक्रमणीय प्रणाली लागू है। यानि वोटर पसंदीदा प्रत्याशी के आगे एक लिखेगा। अगर चाहे तो अन्य प्रत्याशियों के सामने वरीयता के हिसाब से दो और तीन भी लिख सकता है। लेकिन जिसके आगे एक लिखेगा, मत उसी को मना जाता है। 

ऐसे चलेगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया

-26 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होंगे।

-26 जून को ही दोपहर तीन बजे के बाद पर्चों की जांच होगी।

-29 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय है।

-03 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। 

-03 जुलाई को ही दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना होगी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें