ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजमैनपुरी के सर्वोच्च साहित्य सम्मान से नवाजे गये ‘धक्कड़ फर्रुखाबादी

मैनपुरी के सर्वोच्च साहित्य सम्मान से नवाजे गये ‘धक्कड़ फर्रुखाबादी

मैनपुरी के सर्वोच्च साहित्य सम्मान से नवाजे गये धक्कड़ फर्रुखाबादी को लेकर शहर के साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनके सम्मान से अभिभूत होकर साथियों ने हर्ष व्यक्त...

मैनपुरी के सर्वोच्च साहित्य सम्मान से  नवाजे गये ‘धक्कड़ फर्रुखाबादी
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 10 Feb 2020 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के सर्वोच्च साहित्य सम्मान से नवाजे गये धक्कड़ फर्रुखाबादी को लेकर शहर के साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनके सम्मान से अभिभूत होकर साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।

सिकन्दरपुर क्षेत्र के गांव नौली की मांटी में जन्में सुरेश चन्द्र दुबे ‘धक्कड़ कसावा के बाबा हरीपुरी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद से रिटायर हो चुके हैं। वह अध्यापन कार्य के दौरान ही साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते थे। उन्हें शिक्षण कार्य के साथ ही साहित्यकार बनने की ललक जगी थी। इसी के चलते वह बच्चों के लिए रचनाएं लिखने लगी। बच्चों के लिए लिखी गई जुगनू, आओ मिलकर गायें खासी लोक प्रिय हुई। उनकी इन रचनाओं ने प्रदेश के बड़े साहित्य के मंचों पर जगह दी। वह आज भी कविताओं का वाचन कर प्रदेश के कई जिलों में युवा पीढ़ी को अपनी रचनाओं से रूबरू कर रहे हैं। वह शहर की साहित्यिक संस्था समर्पण के संस्थापक अध्यक्ष हैं। मैनपुरी के साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ने उन्हें नवाजा गया।

मैनपुरी में कैलाश कुमारी व आशुतोष भदौरिया की स्मृति में हुए कार्यक्रम में इस सम्मान से मैनपुरी के अतिरिक्त जिला जज रामेश्वर पांडेय के हाथों सम्मानित होने का गौरव मिला। इस पर शहर के साहित्यकार कौशल किशोर चतुर्वेदी, हेतराम शाक्य, मदन वर्मा, अभिषेक मिश्रा, धर्मेन्द्र अवस्थी, प्रभाष मिश्र प्रियभाष , रामप्रकाश अग्निहोत्री ने हर्ष व्यक्त किया है।

‘धक्कड़ को यह भी मिले सम्मान

साहित्य के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले सुरेश चन्द्र दुबे ‘धक्कड़ को कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें फर्रुखाबाद में निराधार स्मृति सम्मान 1998,संसद के केन्द्रीय कक्ष में साहित्य मनीषी सम्मान 2002, सारस्वत साहित्य सम्मान कोलकाता 2008 , हिन्दुस्तान फाउंडेशन वीरभद्र देहरादून एक्सीलेंस एवार्ड 2016 व 2018 में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सेवा संस्थान प्रयागराज में साहित्य श्री सम्मान मिल चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें