मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कन्नौज ने जीती चैम्पियनशिप

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - तिर्वा में 35वीं मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कन्नौज ने पहला, फर्रूखाबाद ने दूसरा और औरेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।...

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कन्नौज ने जीती चैम्पियनशिप

तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज छात्रावास मैदान में चल रही 35वीं मण्डल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। जिसमें कन्नौज जनपद ने पहला स्थान पाया। जबकि फर्रूखाबाद ने दूसरा तथा औरेया जनपद ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनीयर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में फर्रूखाबाद के रमन, 800 व 1500 मीटर में औरेया के अभिषेक, जैवलिन थ्रो में कन्नौज के विकास, हैमर थ्रो में फर्रूखाबाद के पारस, वाक प्रतियोगिता में कन्नौज के मनीष ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर में कन्नौज के अब्दुल करीम, 800 व 1500 मीटर में औरेया के विकास बाबू, ऊंची कूद में कन्नौज के अभिषेक ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग 800 व 1500 मीटर में औरेया की रिंकी देवी, जैवलिन में औरेया की रागिनी, ऊंची कूद में फर्रूखाबाद की सुशमी, हाई स्टेप जंप में इटावा की रीना, जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में कन्नौज की आंशी मौर्या, जैवलिन में कन्नौज की अंजली कटिया तथा ऊंची कूद में फर्रूखाबाद की कल्पना अव्वल रही। इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा डाॅ.प्रियंका बाजपेई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र तोमर ने विजेता छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।