Kannauj News: घर से लापता हुई युवती, परिजनों में मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: सौरिख के एक गांव से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती 22 जुलाई को सुबह घर से निकली थी और शाम तक नहीं लौटी। परिवार ने पुलिस से उसे जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। क्षेत्र में चिंता और भय का माहौल है, पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

Kannauj News: घर से लापता हुई युवती, परिजनों में मचा हड़कंप

Kannauj News: सौरिख। क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से बेटी की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री 22 जुलाई सुबह करीब 8:30 बजे घर से किसी काम के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी।

घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलते ही युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj News: घर से लापता हुई युवती, परिजनों में मचा हड़कंप