Hindi NewsUP Newsjo guru ka apman karega narak me girega Congress puts up hoardings outside its office takes dig at CM Yogi
जो गुरु का अपमान करेगा नरक में गिरेगा, कांग्रेस ने दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग, सीएम योगी पर कटाक्ष

जो गुरु का अपमान करेगा नरक में गिरेगा, कांग्रेस ने दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग, सीएम योगी पर कटाक्ष

संक्षेप:

प्रयागराज माघ मेले में स्नान को जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रोके जाने के बाद शुरु हुए विवाद पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है। सपा और कांग्रेस अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर आई है।

Jan 24, 2026 06:16 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रयागराज माघ मेले में स्नान को जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रोके जाने के बाद शुरु हुए विवाद पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है। सपा और कांग्रेस अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर आई है। दोनों ही दल सीएम योगी और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने तो शंकराचार्य के समर्थन में लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग भी लगाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

होर्डिंग में मौनी अमावस्या के दिन उनके बटुकों के साथ हुई मारपीट को भी दिखाया गया है। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी इस होर्डिंग में अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन साफ दिख रहा है। ये होर्डिंग भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा से जुड़े नेता शरद शुक्ला ने लगवाई है। होर्डिंग में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए जा रहे शंकराचार्य और पुलिस प्रशासन के साथ हुए विवाद के बारे में बताया गया है।

ये भी पढ़ें:कलयुग के कालनेमि कौन? अविमुक्तेश्वरानंद मामले में अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

होर्डिंग में क्या-क्या दिखाया

होर्डिंग में एक तरफ अविमुक्तेश्वरानंद की तस्वीर है और दूसरी ओर छोटे से ब्राह्मणों की शिखा खींचे जाने की तस्वीर लगाई गई है। इसमें बटुक हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में श्रीरामचरित मानस की चौपाई 'जाको प्रभु दारुण दुख देही ताकी मति पहले हर लेही' का भी उल्लेख किया गया है। होर्डिंग में दिख रहीं इन पंक्तियों का अर्थ है कि जिस व्यक्ति को भगवान बहुत बड़ा, असहनीय दुख देना चाहते हैं उसकी समझ-बूझ पहले ही छीन लेते हैं ताकि वो गलत फैसला लेकर अपने दुख का कारण स्वयं ही बन जाएं। अविमुक्तेश्वरानंद के चित्र के साथ लिखा गया है, 'जो गुरु या वेदाचार्य का अपमान करता है वो भयानक नरक में गिरता है'।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |