साले को मोहरा बनाकर ससुराल वालों के साथ खेल गया दामाद, सास को ही 'लपेट' दिया

लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने बैंक में साले की नौकरानी लगवाने के नाम पर अपनी सास से 20 लाख रुपये हड़प कर लिए। सास ने जब रुपये वापस मांगे तो अब दामाद बेटी की हत्या करके फेंकने की धमकी दे रहा है।

women
महिला से दामाद ने की ठगी

Moradabad News: कहते हैं कि पैसों का लालच अच्छे-अच्छों की नीयत खराब कर देता है। पैसों के चलते अपने अपनों के दुश्मन बन जाते हैं। पैसे की खातिर रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। ऐसा ही मामला मुरादाबाद जिले से सामने आया है। यहां एक जीजा ने बैंक में अपने साले की नौकरी लगवाने के नाम पर अपनी सास को ही लपेट दिया। उसने अपने पिता के साथ मिलकर ससुराल वालों 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सास को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी सास को उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी देना लगा। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी के आदेश से पुलिस ने शनिवार को बिजनौर निवासी आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम निवासी गीता ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बेटे मयंक ने 2024 में आईबीपीएस बैंक के पीओ के लिए आवेदन किया था। गीता के अनुसार बिजनौर के किरतपुर थाना के गांव गनौरा निवासी उनके दामाद हेमंत, उसके पिता लोकेंद्र पाल सिंह और नहटौर के गांव मंसूरपुर निवासी अरुण को इसका पता चल गया। तीनों ने मयंक से कहा कि हमारी आईबीपीएस बैंक के मैनेजर से अच्छी जान पहुंचान है। बीस लाख रुपये खर्च करने पर नौकरी लगवा देंगे।

बेटे के लिए महिला ने बेच दिया प्लॉट

गीता के अनुसार आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अपने इकलौटे बेटे की नौकरी के लिए पति भूदेव के नाम का प्लाट बेचकर 22 जनवरी 2025 को 7 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस से लोकेंद्रपाल सिंह को दिए। इसके बाद 29 जुलाई 2025 को 10 लाख रुपये हेमंत कुमार तोमर के खाते में ट्रांसफर किए और 2 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 20 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब बैंक का रिजल्ट आया तो मयंक का सलेक्शन नहीं हुआ। इस संबंध में पूछने पर आरोपियों ने कह दिया कि अगली बार करा देंगे।

पैसे वापस मांगने पर बेटी की हत्या की धमकी दे रहा दामाद

गीता के अनुसार उसने अपने पैसे वापस मांगे तो तीनों आरोपियों ने धमकी दी कि यदि ज्यादा तकादा किया तो तुम्हारी बेटी को घर से निकाल देंगे और उसकी हत्या करा देंगे। गीता ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने अपने पिता और साथी के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी कर बीस लाख रुपये हड़पे हैं। आशंका जताई कि अब दामाद से बेटी को जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। मामले में डीआईजी ने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि मामले में गीता की तहरीर पर दामाद समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसाले को मोहरा बनाकर ससुराल वालों के साथ खेल गया दामाद, सास को ही लपेट दिया